कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुआई में संसद भवन लाइब्रेरी बिल्डिंग में हुई विपक्षी पार्टियों की बैठक के बाद गोपालकृष्ण गांधी के नाम का ऐलान किया गया। इस बैठक में जद(यू) की तरफ से वरिष्ठ नेता शरद यादव शामिल हुए। राष्ट्रपति पद के चुनाव में जद(यू) ने एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोंविद का समर्थन किया है।
विपक्षी दलों ने इस बार सरकार की तरफ से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित करने और सहमति बनाने के प्रयास का इंतजार नहीं किया। राष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्ष ने अपना उम्मीदवार घोषित करने से पहले सरकार की तरफ से उम्मीदवार की घोषणा का इंतजार किया था।
एनडीए की तरफ से रामनाथ कोविंद को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद जद(यू) ने विपक्षी उम्मीदवार का इंतजार किए बगैर समर्थन दे दिया था। कई विपक्षी दलों ने कांग्रेस की आलोचना भी की थी कि उसने राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार घोषित करने में देरी की।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।