बस ड्राइवर सलीम का नाम वीरता पुरस्कार के लिए भेजेगी गुजरात सरकार
(India)
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अमरनाथ यात्रा के दौरान साहस का परिचय देने वाले बस ड्राइवर सलीम की तारीफ की और कहा कि वीरता पुरस्कार के लिए सलीम का नाम भेजा जाएगा। जम्मू कश्मीर में सोमवार (10 जुलाई) को अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए आतंकी हमले में सात लोगों को मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। मारे गए ज्यादा लोग गुजरात के थे। यह हमला अनंतनाग जिले के श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर रात को 8 बजकर 10 मिनट के करीब हुआ था। कहा जा रहा है कि आतंकी पुलिस बंकर को निशाना बनाना चाहते थे लेकिन बस बीच में आ गई। यह भी कहा जा रहा है कि बस का रजिस्ट्रेशन नहीं था और वह बिना सिक्योरिटी के आगे बढ़ रही थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।