विराट के फेवरेट रवि शास्त्री ऐसे बन गए टीम इंडिया के हेड कोच
(India) भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच का जिम्मा पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री संभालेंगे। हेड कोच पद के लिए रवि शास्त्री और वीरेंद्र सहवाग के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी। हालांकि अंत में शास्त्री इस रेस में आगे निकले। बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने सोमवार को कोच पद के लिए इंटरव्यू लिए थे और फिर सोमवार को रवि शास्त्री के नाम का ऐलान किया।

सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर की सदस्यता वाली सीएसी ने शास्त्री, वीरेंद्र सहवाग, लालचंद राजपूत, टॉम मूडी और रिचर्ड पायबस का इंटरव्यू लिया था। इस दौरान पांचों कैंडिडेट ने अपना प्रेजेंटेशन सीएसी को दिखाया। शास्त्री के प्रेजेंटेशन को बेस्ट माना गया।

इंटरव्यू के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गांगुली ने कहा था कि नाम पर फैसला हो चुका है लेकिन कप्तान विराट कोहली से बातचीत होने के बाद ही नाम का ऐलान किया जाएगा। मंगलवार सुबह से ही सुगबुगाहट चल रही थी कि कोच के नाम का ऐलान कब होगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।