कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में आतंकी हमला दो जवान शहीद
(Srinagar, Srinagar) जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सेना पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया है जिसमें 2 जवान शहीद हो गए हैं। पिछले कई दिनों से जम्मू-कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच झड़प चल रही है। अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद सेना ने घाटी की सुरक्षा बढ़ा दी है।

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। वे सभी हिजबुल मुजाहिद्दीन के बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन आतंकियों के नाम दाउद और जावेद बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबल के जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।