(India)
उत्तर प्रदेश विधानसभा में सदन के भीतर मिले शक्तिशाली विस्फोटक को खतरनाक आतंकवादी साजिश का हिस्सा करार देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी जांच नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) से कराने की मांग की। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही मुख्यमंत्री और नेता सदन ने कहा कि खतरनाक विस्फोटक मिलना बड़ी आतंकवादी साजिश का हिस्सा है। इसका हर हाल में खुलासा होना ही चाहिए। इसलिये इसकी जांच एनआईए से होनी चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से उन्होंने आग्रह किया कि इस मामले की जांच एनआईए से करायी जाय।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।