10 जुलाई (2017) को अनंतनाग में अमरनाथ यात्रा से लौट रही तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आंतकी हमले में मरने वालों की संख्या अब आठ हो गई। बीती रात (15 जुलाई, 2017) आंतकी हमले में घायल हुईं गुजरात की ललिता बेन की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। ललिता बेन को इलाज के लिए श्रीनगर के एसकेआईएमएस हॉस्पिटल में भर्ती करया गया था, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बता दें कि इससे पहले आंतकी हमले में मारे गए श्रद्धालुओं की संख्या सात थी जबकि 21 लोग घायल हुए थे। वहीं तीर्थयात्रियों पर हुए हमले के मामले में एक शख्स की गिरफ्तार किया गया है। तौसिफ अहमद नाम का यह शख्स सत्ताधारी पीडीपी पार्टी के विधायक एजाज अहमद मीर का ड्राइवर है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार तौसिफ अहमद पुलवामा का रहने वाला है। उसपर आतंकियों से संबंध रखने का आरोप है जिसके लिए उससे पूछताछ की गई। एजाज के अलावा दो और लोगों को पकड़ा गया है। उनपर भी हमले में शामिल होने का आरोप है। तौसिफ को सात महीने पहले ही विधायक एजाज के पास लगाया गया था। इससे पहले वह जम्मू कश्मीर पुलिस की सिक्योरिटी विंग में था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।