बाल गंगाधर तिलक के परपोते के खिलाफ रेप का केस दर्ज
(India)
कांग्रेस नेता रोहित तिलक जो कि बाल गंगाधर तिलक के परपोते हैं उनपर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि रोहित तिलक ने महिला पर अप्राकृतिक सेक्स करने का दबाव भी बनाया था। सोमवार (17 जुलाई) को रोहित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। रोहित स्वतंत्रता सैनानी बाल गंगाधर तिलक के परपोते हैं। उनके पिता का नाम जयंतराव तिलक था। वह भी कांग्रेस के सीनियर नेता रहे और सांसद भी चुने गए थे। पुलिस ने बताया कि आरोप लगाने वाली महिला की उम्र 40 साल है। महिला ने शिकायत में लिखवाया कि वह रोहित को तकरीबन दो साल पहले से जानती थी। महिला ने पुलिस को बताया कि रोहित ने शादी का झांसा देकर उससे कई बार बलात्कार किया। पुलिस ने रेप,अप्राकृतिक सेक्स, जानबूझकर नुकसान पहुंचाना जैसी धाराएं लगाई हैं। रोहित ने 2014 में महाराष्ट्र की केसबा पेठ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें बीजेपी के गिरीश बापत ने हरा दिया था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।