सिक्किम और भूटान पर कब्जे की साजिश रच रहा है चीन-मुलायम
(India)
समाजवादी पार्टी नेता मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को लोकसभा में पड़ोसी चीन का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। देश के पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत का सबसे बड़ा दुश्मन पाकिस्तान नहीं, चीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बार-बार इस मुद्दे को उठाने के बावजूद केंद्र सरकार यह नहीं बता रही कि चीन के खिलाफ भारत क्या कदम उठा रहा है? मुलायम के बोलने के दौरान लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने उनसे कई बार दरख्वास्त की कि वह अपनी बात जल्दी खत्म करें। हालांकि, इससे बेअसर एसपी नेता ने अपनी बात पूरी की और चीन से सतर्क रहने की नसीहत भी दी। मुलायम ने कहा कि चीन सिक्किम और भूटान पर कब्जे की साजिश रच रहा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।