देश को आज मिलेगा 14वां राष्ट्रपति
(India)
देश को आज 14वां राष्ट्रपति मिल जाएगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती का काम 11 बजे शुरू हो जाएगा। 17 जुलाई को हुई वोटिंग के बाद मतपेटियां संसद भवन पहुंच चुकी हैं। लोकसभा के सेक्रटरी जनरल अनूप मिश्रा इस प्रक्रिया के लिए पीठासीन अधिकारी हैं। इस चुनाव में एनडीए की तरफ से रामनाथ कोविंद और यूपीए की तरफ से मीरा कुमार मैदान में हैं। आकंड़ों के हिसाब से एनडीए उम्मीदवार कोविंद का जीतना लगभग तय माना जा रहा है। नतीजों की औपचारिक घोषणा शाम 5 बजे के करीब होगा। नपुर देहात की डेरापुर तहसील के परौख गांव में जन्मे रामनाथ कोविंद अपनी सादगी के लिए मशहूर हैं। बेहद साधारण परिवार से आने वाले कोविंद ने पांचवीं तक की पढ़ाई कस्बे के ही सरकारी स्कूल में की। इसके बाद एलएलबी तक की पढ़ाई कानपुर नगर में की। करीब से जानने वाले रामनाथ कोविंद की तारीफ करते नहीं थकते। उनके भाई प्यारेलाल झींझक कस्बे में परचून की दुकान चलाते हैं। दो बार राज्यसभा सांसद रहे रामनाथ कोविंद ने 2010-11 में अपनी सांसद निधि से परौख गांव के पैतृक घर को मिलन केंद्र बनवा दिया। वह अपने पिता की सबसे छोटी संतान हैं। कोविंद दलित समुदाय की कोरी जाति से ताल्लुक रखते हैं। कोविंद वकील होने के नाते दलितों को कानूनी सहायता भी देते थे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।