राष्ट्रपति चुनाव परिणाम LIVE:पहले दौर के बाद कोविंद 2.74 लाख वोटों से आगे
(DELHI, DELHI) देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए पिछले सोमवार को हुए चुनाव में किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा, यह आज शाम तक स्पष्ट हो जायेगा। संसद भवन में सांसदों के मतों की गिनती खत्म गई है और वहीं राज्यों में मतगणना का कार्य जारी है। परिणाम शाम 5 बजे तक आ जाएंगे। पहले दौर के गिनती के बाद एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 4,79,585 वोट मिले हैं। वहीं यूपीए उम्मीदवार मीरा कुमार को 2,04,594 वोट प्राप्त हुए हैं। कोविंद 2,74,991 वोटों से आगे चल रहे हैं।
नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए यूपीए उम्मीदवार मीरा कुमार ने कहा, मैं परेशान नहीं हूं, परेशान क्यों होना चाहिए? मैं एक फाइटर हूं, मैंने अपने देशवासियों और महिलाओं के विश्वास के लिए चुनाव लड़ा। गौरतलब है कि राष्ट्रपति के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन गठबंधन के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद और विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार के बीच सीधा मुकाबला है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।