राष्ट्रपति चुनाव: मीरा को हरा राम बने देश के 14वें राष्ट्रपति, 3.34 लाख मतों से जीते
(DELHI, DELHI) राष्ट्रपति चुनाव एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के जीत लिया है और वह देश के 14वें राष्ट्रपति होंगे। उन्हें 66 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार को 34 फीसदी वोट मिले हैं। रामनाथ कोविंद की जीत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें बधाई दी है।
राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद की 702044 मत और विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार को 367314 मत हासिल हुए हैं। रामनाथ कोविंद ने मीरा कुमार को 3.34 मतों से हराया है।रामनाथ कोविंद को 522 सांसदों का समर्थन मिला है, मीरा कुमार को 225 जबकि 21 सांसदों के मत रद्द किए गए हैै। नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए यूपीए उम्मीदवार मीरा कुमार ने कहा, मैं परेशान नहीं हूं, परेशान क्यों होना चाहिए? मैं एक फाइटर हूं, मैंने अपने देशवासियों और महिलाओं के विश्वास के लिए चुनाव लड़ा। गौरतलब है कि राष्ट्रपति के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन गठबंधन के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद और विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार के बीच सीधा मुकाबला है।

राष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के पैतृक गांव परौंख से लेकर कानपुर नगर के दयानंद विहार में जश्न का दौर शुरू हो गया है। गांव और शहर में पटाखे फोड़े जा रहे हैं। एक दूसरे को मिठाई खिलाने का दौर शुरू हो गया है। पैतृक गांव परौख में ढोल नगाड़े बज रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव परिणाम आने से पहले ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। दयानंद विहार की गलियां संवारी जा रही हैं। कूड़े के ढेर हटा दिए गए हैं। चोक नालियां साफ करा दी गई। झूलते बिजली के तार कसे जा रहे हैं और टूटे खंभे भी बदलने का काम शुरू हो गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।