अभी फिलहाल जियो के देश में 125 मिलियन उपभोक्ता हैं। आप सबको मैं मेरे दिल से धन्यवाद देता हूं। हमने स्केपटिक्स की बात को गलत साबित करते हुए उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड कालिंग का अवसर दिया। जियो के आने के बाद डाटा कंसम्पशन 125 करोड़ गीगाबाइट तक बढ़ा। भारतियों ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया। इंटरनेट यूजर के मामले में भारत पहले नंबर पर पहुंचा। जियो के प्राइम मेंबर्स को नियमित फायदा मिलता रहेगा। इसके साथ-साथ समय-समय पर उन्हें सरप्राइज भी मिलेंगे। 75 करोड़ मोबाइल यूजर्स में से 50 करोड़ लोग डिजिटल रेवोलुशन से छूट गए हैं। आज जियो इस भेदभाव से सबको निजात दिलाने वाला है।
कवरेज यूसेज और डाटा स्पीड के मामले में ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार जियोनंबर एक। आने वाले 12 महीनों में 99% लोगों के पास जियो होगा। इसके साथ जियो की वजह से 4जी नेटवर्क 2 जी से अधिक होगा। जो काम पिछले 25 सालों में हुआ वो जियो ने 3 सालों में कर दिखाया। आने वाले समय में पूरे भारत में 10,000 ऑफिस होंगे। एक स्मार्ट फोन 3,000-4,000 के बीच आता है। जियो इसका विकल्प लेकर आएगा। भारत में भारतियों के लिए युवा भारतियों के लिए बनाया गया फोन। इसे ऐसे डिजाइन किया गया है जिससे इसे इस्तेमाल करने में आसानी हो। दुनिया का सबसे सस्ता फोन। 22 भाषाओं में होगा यह फोन। वाइस कमांड से चल सकेगा।
जियो के अपने एप्स होंगे जैसे म्यूजिक, जियो सिनेमा, आदि। की पैड पर 5 दबाकर अपनों तक पहुंचेगा इमरजेंसी मैसेज। जल्द ही इसके साथ पुलिस को भी जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात भी आसानी से सुन सकेंगे। इस छोटे से फोन में सैंकड़ों फीचर। इसके साथ बैंक अकाउंट एवं जनधन अकाउंट आदि जोड़े जाएंगे। यह फोन 50 करोड़ फीचर फोन यूजर्स की मदद करेगा। सारे फोन कॉल होंगे मुफ्त। 15 अगस्त से शुरू होंगी सेवाएं। जियो धन धना धन की साड़ी सुविधाएं मिलेंगी। जियो फोन टीवी केबल से जियो फोन को किसी भी तरह के टीवी से जोड़ सकेंगे। 24 रूपये में 2 दिन और 54 रूपये में 7 दिन जियो फोन टीवी केबल से जियो फोन को किसी भी तरह के टीवी से जोड़ सकेंगे।
भारतीय टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने पिछले साल मुफ्त में 4जी डाटा देकर पूरी इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। अब कंपनी 4जी फीचर फोन लॉन्च कर सकती है। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत तकरीबन 500 रुपये के आसपास हो सकती है। रिलांयस कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी के नेतृत्व में गुरुवार को होने वाली कंपनी की एजीएम बैठक में कई बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। यह बैठक कल (21 जुलाई) सुबह 11 बजे शुरू होगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।