पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर हमला करते हुए एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार वेंकैया नायडू ने पाकिस्तान को नसीहत दी है। नायडू ने रविवार को कहा कि इस्लामाबाद को 1971 की जंग को याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देने से पाकिस्तान को कोई फायदा नहीं मिलने वाला।करगिल पराक्रम परेड को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। इसका कोई धर्म नहीं होता और दुर्भाग्य से यह पाकिस्तान की स्टेट पॉलिसी बन चुका है। नायडू ने कहा, श्हमारे पड़ोसी को समझना चाहिए कि आतंकवाद को मदद और बढ़ावा देने से उसे कोई फायदा नहीं होगा। उन्हें याद रखना चाहिए कि 1971 में क्या हुआ था। उन्हें अपने देश पर ध्यान देना चाहिए और वहां शांति बनाए रखना चाहिए। आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। इसका कोई धर्म नहीं होता। पाकिस्तान आतंकवाद और मजहब का घालमेल कर रहा है। दुर्भाग्य से यह पाकिस्तान की स्टेट पॉलिसी है।श्
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।