नीतीश कुमार का विश्वासमत परीक्षण आज हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में पहुंच चुके हैं। राजद विधायक हंगामा कर रहे हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार (26 जुलाई) को राजद का साथ छोड़ दिया। उन्होंने राजद के साथ छोड़ते हुए बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके फैसले का स्वागत करते हुए ट्वीट किया जिसका नीतीश ने भी जवाब दिया। 26 जुलाई की शाम बिहार का राजनीतिक घटनाक्रम नाटकीय तेजी से बदलना शुरू हुआ जो आधी रात तक जारी रहा। इसके बाद नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ मिलकर 27 जुलाई को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आज नीतीश कुमार को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना है बिहार में जदयू-भाजपा गठबंधन की पहली परीक्षा आज सुबह 11 बजे विधानसभा में होगी। इसके बाद ही नीतीश की नई सरकार का विस्तार होगा। जेडीयू और बीजेपी गठबंधन के मुताबिक, नीतीश को 132 विधायकों का समर्थन हासिल है। बिहार में 243 विधानसभा की सीट में उन्हें बहुमत के लिए 122 विधायकों की जरूरत पड़ेगी। जेडीयू के पास 71 और बीजेपी के पास 58 विधायक मिलकर 129 तक पहुंच जाते हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।