जीएसटी की मार
(India) गुड्स एंड सर्विस टैक्स(जीएसटी) की मार से रसोई गैस की लौ मंद हो गई है, वहीं कपड़ा कारोबारियों का व्यवसाय आधे से भी कम हो गया है।
पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी में पहले तो 32 रुपये की कटौती कर दी। अब सिलेंडर पर जीएसटी की मार है। रसोई गैस सिलेंडर 68.19 रुपये महंगा हो गया। उपभोक्ताओं को एक साल पहले 421.68 रुपये में मिल रहा सब्सिडी वाला घरेलू गैस सिलेंडर अब 479.87 रुपये में मिल रहा है। सिलेंडर महंगा होने से शहर के लगभग ढाई लाख से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं।
रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी में कटौती पिछले साल शुरू की गई थी। हर महीने दो से तीन रुपये तक कटौती जा रही थी। इस साल जुलाई तक सिलेंडर की कीमत में 31 रुपये की बढ़ोतरी हो गई। जुलाई में घरेलू गैस सिलेंडर पर पांच प्रतिशत जीएसटी के कारण दाम 26.40 रुपये और बढ़ गया। पिछले साल नॉन सब्सिडी वाले सिलेंडर की रेट में से सब्सिडी वाले सिलेंडर की बेस प्राइस को काटकर शेष रही सब्सिडी की राशि को उपभोक्ता के बैंक अकाउंट में जमा कराया जाता था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।