जीएसटी से हुआ सबको फायदा : मोदी
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 34वीं बार मन की बात की। इसमें उन्होंने असम और गुजरात में आई भयंकर बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा, ‘वर्षाकाल हर जीवित के लिए बहुत जरूरी होती है, लेकिन जब ये विकराल रूप लेती है तो पता चलता है कि ये विनाशकारी रूप भी ले सकती है। असम और गुजरात में भारी बाढ़ की वजह से आज दोनों राज्यों में विनाशक स्थिति बनी हुई। किसान भाईयों को इन दिनों बहुत नुकसान हुआ है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सेना और अन्य फोर्स चैबीस घंटे काम कर रही हैं। पीड़ित लोगों से लगातार बात की जा रही है। देशवासी इस मुसीबत में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हैं। लोग बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं।’ मोदी ने जीएसटी पर भी बात की और कहा कि जीएसटी लागू होने के एक ही महीने के भीतर ही बहुत से फायदे मिले हैं। ट्रकों की आवाजाही बड़ी है, वातारण को लाभ हुआ है। व्यापारी भी इससे अब खुश हैं। जीएसटी पर लोगों की बहुत चिट्ठियां आई हैं। लोगों ने फोन किया और मुझसे सवाल किए। गरीबों ने इसपर मुझसे सवाल पूछे, लोगों ने बताया कि उन्हें जीएसटी लागू होने पर कितना डर लग रहा था। लेकिन अब लोगों को इसके फायदे मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि इतने बड़े देश में जीएसटी लागू करना बहुत बड़ी कामयाबी है। आने वाले समय में विश्व इसपर जरूर अध्ययन करेगा। सभी राज्यों सरकारों ने भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जीएसटी से जुड़ी हर जानकारी आप मोबाइल पर ले सकते हैं। वहां आपको हर चीज की जानकारी मिलेगी। जीएसटी भारत की सामूहिक सफलता का एक ऐतिहासिक उदाहरण है। ये सामाजिक विकास का अभियान है। इसके लिए अपने सभी देशवासियों को नमन करता हूं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।