नहीं बढ़ेगी तारीख
(DELHI, DELHI) वित्त वर्ष 2016-17 का आयकर रिटर्न दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। अभी तक आपने अपना इनकम टैकस रिटर्न (ITR) फाइल नहीं किया तो अभी भी आपके पास वक्त है। अाज शाम तक आप अपना आईटाी आर फाइल कर सकते हैं।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इस बार आखिरी तारीख बढ़ाने के मूड में नहीं है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। इसे बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं है। विभाग के पास इलैक्ट्रॉनिक रूप में पहले ही दो करोड़ से अधिक रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं। विभाग ने करदाताओं से समय पर रिटर्न दाखिल करने की अपील की थी।

ई-फाइलिंग की वेबसाइट पर कुछ समस्याएं आने के बारे में अधिकारी ने कहा कि विभाग की इस वेबसाइट पर कोई बड़ी गड़बड़ नहीं देखी गई है, सिर्फ कुछ समय के लिए इस पर रखरखाव के चलते व्यवधान देखा गया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।