पुलवामा में सुरक्षा बलों ने लश्कर कमांडर अबु दुजान को किया ढ़ेर
(India)
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ खत्म हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के हाकिरपोरा गांव में 31 जुलाई देर रात को चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को घेर लिया था। मुठभेड़ में सभी आतंकियों को मार गिराया गया है जिसमें लश्कर कमांडर अबु दुजान के भी मारे जाने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद्य ने कहा, “आतंकियों के शवों को बरामद किया जाना बाकी है। शव बरामद होने के बाद ही पहचान कर बता सकेंगे कि मारे गए आतंकियों में अबु दुजान है या नहीं।” रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्च ऑपरेशन तड़के 4 बजे के करीब शुरू किया गया था। जैसे ही सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की तो आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया। इसी बीच इलाके में इंटरनेट सर्विसिस को भी बंद कर दिया गया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।