बाढ़ का कहर प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे असम
(ASSAM, India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में बाढ़ में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये के मुआवजे की घोषणा की है। पूरे पूर्वोत्तर में बाढ़ के हालात का जायजा लेने के लिए मोदी मंगलवार को पहुंच गए हैं।
प्रधानमंत्री कायार्लय की ओर से कहा गया कि मोदी ने राज्य में बाढ़ के कारण गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए भी 50,000-50,000 रूपये की सहायता की घोषणा की है। इससे पहले सोमवार को पीएमओ ने ट्वीट किया, 'कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में होंगे, जहां वह बाढ़ के कारण बने हालात और राहत कार्य का जायजा लेंगे।
पीएमओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक वहां मोदी बाढ़ के हालात के मद्देनजर उच्च स्तरीय बैठकें लेंगे। इसमें पूर्वोत्तर के राज्यों खासकर असम, अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड तथा मणिपुर में राहत कार्यों का आकलन करेंगे। इसमें कहा गया कि बैठकों में इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के मौजूद रहने की उम्मीद है।
इससे पहले प्रधानमंत्री ने राजस्थान में बाढ़ में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये के मुआवजे और गंभीर रूप से घायलों के लिए पचास-पचास हजार रूपये के मुआवजे की घोषणा की थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।