कर्नाटक के मंत्री शिवकुमार के घर IT का छापा, बेंगलुरु के रिजॉर्ट पर भी रेड
(India) कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री डीके शिवकुमार के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई है। छापेमारी सुबह सात बजे से ही जारी है। इसके अलावा ईगल्टन गोल्फ रिजॉर्ट पर भी आयकर विभाग ने छापेमारी की है। बता दें कि ये वही रिजॉर्ट है जहां गुजरात कांग्रेस के 44 विधायक ठहरे हुए हैं।

गुजरात में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने 44 विधायकों को टूटने से बचाने के लिए बेंगलुरु के ईगल्टन रिजॉर्ट में शिफ्ट किया है। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी उन पर कई तरह से दबाव डाल रही थी और चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। यह रिजॉर्ट शहर से 60 किमी की दूरी पर स्थित है। सभी विधायकों के कर्नाटक के डीके ब्रडर्स डी शिवकुमार और डी सुरेश की देखरेख में शिफ्ट किया गया है।
डीके शिवकुमार की देखरेख में हैं सभी विधायक डीके शिवकुमार कर्नाटक सरकार में ऊर्जा मंत्री हैं और उनके भाई डीके सुरेश बेंगलुरु ग्रामीण सीट से सांसद हैं। ईगल्टन रिजॉर्ट डीके सुरेश की संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत ही आता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।