जम्मू कश्मीर पुलिस ने कहा यह हम सभी जानते हैं कि लश्कर आतंकी अबु दुजाना पाकिस्तान का ही है। इसलिए पाक उच्चायुक्त से कहा गया है कि वह आतंकी के शव को ले जाएं।'दुजाना के एनकाउंटर के बाद जम्मू कश्मीर के आईजी मुनीर खान ने मंगलवार को बताया कि दुजाना एक अय्याश था और सेना पर हमले के मामले में उसे A++ कैटेगरी की सूची में रखा गया था।
लश्कर कमांडर को ढेर करने के बाद पुलिस ने बताया था कि जम्मू कश्मीर में दुजाना अय्याशी करता था। इसके लिए वह किसी के भी घर में घुस जाया करता था। पुलिस ने कहा दुजाना एक तरह से इलाके में लड़कियों के लिए एक खतरे की तरह बन गया था। वह एक अय्याश था। पुलिस ने बताया कि अबु दुजाना सेना पर कई हमलों के मामलों में वांछित था और वह A++ कैटेगरी का लश्कर आतंकी था।
आतंकी अबु दुजाना को मौत के घाट उतारने के बाद बुधवार को घाटी के स्कूल व कॉलेज एहतियातन बंद कर दिए गए हैं। बता दें कि कल हुई हिंसा और पत्थरबाजी की घटनाओं के बाद पूरे कश्मीर में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।