वहीं, इससे पहले कश्मीर में विध्वंसक गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने की जांच कर रही एनआईए ने रविवार को अलगाववादी नेताओं के आवासों और अन्य ठिकानों पर फिर से छापेमारी की थी। एनआईए को इस छापेमारी में विदेशी करेंसी मिली थी।
एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया था कि तलाशी के दौरान कुछ हजार पाकिस्तानी रुपये और यूएई एवं सऊदी अरब की मुद्रा के साथ ही आपत्तिजनक दस्तावेज मिले और उन्हें जब्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सैयद अली शाह गिलानी के नेतृत्व वाले तहरीक ए हुर्रियत के प्रवक्ता अयाज अकबर और गीलानी एक अन्य करीबी सहयोगी पीर सैफुल्ला के घर पर छापा मारा गया।
कश्मीर में अलगाववादी नेता और हुर्रियत कॉन्फ्रेंस (गिलानी गुट) के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी, उनके दो बेटों और दामाद पर नेशनल इनवेस्टिगेटिव एजेंसी (एनआईए) के निशाने पर हैं। एनआईए ने गिलानी गुट के चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके दो बेटों को तलब किया गया है। गिलानी गुट से अब तक गिलानी के दामाद अल्ताफ शाह, पार्टी के प्रवक्ता अयाज अकबर, पीर सैफ ओलह और राजा मेहराज कलवाल गिरफ्तार किया। सैयद अली शाह गिलानी ने रविवार को प्रेस को वह दस्तावेज बांटे, जिनमें एनआईए ने गिलानी, उनके दो बेटों, दामाद और एक कार्यकर्ता पर आरोप लगाए थे और बताया था कि उनके पास कितनी संपत्ति है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।