शोपियां में आतंकी हमला : मेजर और एक जवान शहीद
(India)
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में सुरक्षा बलों के 2 जवान शहीद हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक हमले में एक मेजर और एक जवान शहीद हो गए। शोपियां के जाईपोरा इलाके में इंटेलिजेंस से खबर मिलने के बाद सेना बुद्धवार देर रात सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। घायल हुए जवानों को श्रीनगर में अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में मेजर और जवान की मृत्यु हो गई। वहीं कुलगाम जिले में भी आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ आज हुई एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘कुलगाम के गोपालपोरा इलाके में आज सुबह सुरक्षा बलों के साथ हुई एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।’’ उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक जिले में एक मई को बैंक की वैन से नकद लूटे जाने की वारदात में शामिल था। इस वारदात में पांच पुलिसकर्मी और बैंक के दो सुरक्षा गार्ड मारे गए थे। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मौके से दो हथियार बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि घटना के बारे में विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा की जा रही है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।