पर्व पर बहनें भाईयों को राखी भेजती है। डाक विभाग ने राखियों की बुकिंग से लेकर उसे तत्काल बंटवाने की भी तैयारी कर रहा है। मंडल में मुरादाबाद, रामपुर और अमरोहा हेड पोस्ट आफिस के अलावा 80 शाखाओं में दो काउंटर खोलने के आदेश दिए गए है। इसके अलावा विभाग ने राखी स्पेशल लिफाफा भी मंगाया है। दस रुपये की कीमत वाले लिफाफे में राखियों को बंटवाने की तैयारी की गई है। यह लिफाफा पूरी तरह से वाटर प्रूफ है और इसे चिपकाने के लिए गोंद का प्रयोग नहीं करना पड़ेगा, साथ ही इन लिफाफों का प्रयोग करने पर विभाग इसे पहुंचाने को प्राथमिकता भी देगा। मुरादाबाद के प्रवर डाक अधीक्षक उग्रसेन ने बताया कि त्योहार के कारण मंडल में हर ब्रांच पर दो काउंटर अलग से खोले जा रहे है। राखियों को रविवार के दिन भी सार्टिंग कराकर बंटवाया जाएगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।