उपराष्ट्रपति चुनाव : भारी अंतर से जीते वेंकैया नायडू
(India)
वेंकैया नायडू भारत के अगले उप-राष्ट्रपति होंगे। शनिवार (5 अगस्त) को हुए मतदान को उन्होंने जीत लिया है। वेंकैया नायडू को कुल 516 वोट मिले। वहीं गोपाल कृष्ण गांधी को 244 वोट मिले। वेंकैया नायडू एनडीए के उम्मीदवार थे। उपराष्ट्रपति के चुनाव में कुल 760 वोट पड़े थे। वेंकैया के जीतने पर कांग्रेस की तरफ से गुलाब नबी आजाद ने कहा कि विपक्ष के लोग अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं करेंगे चाहे उन्हें हार का सामना क्यों ना करना पड़े। उन्होंने उन सब लोगों का शुक्रिया किया जिन्होंने एनडीए के खिलाफ वोट दिया। वेंकैया के जीतने पर गोपाल कृष्ण गांधी ने उनको बधाई दी और उन लोगों का शुक्रिया किया जिन्होंने उनका सपोर्ट किया। गोपाल ने कहा कि उनको मिले वोटों से वे संतुष्ट हैं। चुनाव जीतने के बाद वेंकैया ने कहा, “राज्यसभा के सभापति के रूप में मैं निर्भय और निष्पक्ष होकर सदन का कामकाज संचालित करने की ईमानदार कोशिश करूंगा। मैं सदन के कामकाज के नियमों और संकल्पों के अनुसार काम करूंगा और सभी सदस्यों के सहयोग से सदन की मर्यादा को बनाए रखूंगा।’ उन्होंने कहा कि वह इस बात की कोशिश करेंगे कि ऊपरी सदन का हर सदस्य देश के सामने खड़े मुद्दों को सुलझाने की दिशा में अर्थपूर्ण योगदान करे। नायडू 10 अगस्त को हामिद अंसारी का स्थान लेंगे। उन्होंने कहा, “भारत के उपराष्ट्रपति के पद पर निर्वाचित कर मुझे जो सम्मान मिला है, उसके लिए मैं अभिभूत हूं।” इस निर्वाचन के जरिए वह राज्यसभा के सभापति भी होंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।