राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी
(India) पश्चिम बंगाल, गुजरात और मध्य प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है। गुजरात में सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल के चुनाव पर सबकी नजरें हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस के ही कुछ विधायक भीतरघात कर पटेल का खेल बिगाड़ सकते हैं। वोट डालने के लिए बाद विधायक अहम संकेत भी दे रहे हैं। शरद पवार की पार्टी एनसीपी के विधायक कांधल जाडेजा ने इशारों-इशारों में बीजेपी को वोट देने की बात कही है। जाडेजा ने कहा कि वह सोमवार को ही साफ कर चुके हैं कि वोट किसको देंगे। बता दें कि जाडेजा ने कहा था कि पार्टी ने उन्हें बीजेपी को वोट देने को कहा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।