जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने मूसा ग्रुप के तीन आतंकियों को किया ढेर
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच आज मुठभेड़ हुई। अंतिम सूचना मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। जम्मू कश्मीर पुलिस में कश्मीर रेंज के आईजी मुनीर खान ने जानकारी दी है कि तीनों ही आतंकी जाकिर मूसा ग्रुप के थे। आपको बता दें कि मूसा कश्मीर में अल कायदा के संगठन अंसार गहजवात-उल-हिंद का मुखिया है।

कश्मीर के आईजीपी मुनिर खान ने बताया कि तीनों आतंकी मारे गए हैं और वे जाकिर मूसा ग्रुप के थे। उनके पास से दो एके 47 और एक पिस्टल बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि तीनो लोकल आतंकी हैं। इनमें से दो ने 2015 में और एक 2016 में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हुआ था। मुनीर खान ने बताया कि ऑपरेशन अभी भी चल रहा है और एक आतंकी के अभी भी छिपे होने की आशंका है। तलाशी अभियान जारी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में पुष्ट सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने पुलवामा में त्राल के गुलाब बाग इलाके में घेराबंदी और खोज अभियान चलाया।
उन्होंने कहा कि घेराबंदी और खोज अभियान ने आतंकवादियों को सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने को मजबूर कर दिया। सुरक्षा बलों की ओर से जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी।

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई एक भीषण मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक विदेशी आतंकवादी मारा गया जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर दो अन्य आतंकवादी भाग निकलने में कामयाब रहे।

मारा गया आतंकी उमर लश्कर-ए-तैयबा के अबु इस्माइल ग्रुप का बताया जा रहा है। उमर पाकिस्तान का रहने वाला था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलवामा जिले के संबूरा गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के जवानों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल (एसओजी) ने रविवार देर रात एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।