अमेठी के अकबरगंज रेलवे स्टेशन पर कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस में संदिग्ध विस्फोटक की खबर से हड़कंप मच गया। स्टेशन पर ट्रेन करीब 6 घंटे रुकी रही। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को डिफ्यूज किया। विस्फोटक के साथ एक खत भी था जिसमें लश्कर कमांडर अबू दुजाना के मारे जाने का बदला लेने की धमकी दी गई है। अमेठी के एसपी ने बताया कि 12318 कोलकाता-अमृतसर डाउन ट्रेन के कोच में मिला विस्फोटक देसी बम टाइप था। खत में अबू दुजाना की मौत का बदला लेने की बात के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह किसी शरारती तत्व की करतूत हो सकती है, हालांकि जांच जारी है। कोलकाता से अमृतसर जाने वाली ट्रेन संख्या 12318 में देर रात लगभग सवा 1 बजे संदिग्ध विस्फोटक की जानकारी मिली। घटना की जानकारी आग की तरह पूरी ट्रेन में फैल गई और यात्रियों में दहशत का माहौल छा गया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।