दूसरी ओर पटना पहुंचे जद (यू) के नेता शरद यादव ने कहा बिहार में लोगों के विश्वास के साथ आघात हुआ है। इससे मुझे भी दुख पहुंचा है। जनता की राय से जो गठबंधन बना था और जनता से जो करार किया गया था उसके साथ विश्वासघात हुआ है।”उन्होंने कहा कि आज से तीन दिनों तक वे जनता के बीच जाएंगे और उनसे इस विषय पर बात करेंगे। यादव ने कहा कि इस दौरे की सूचना जनता दल के कुछ वरिष्ठ सहयोगियों को छोड़कर किसी को नहीं दी गई है और न ही इसे लेकर कोई तैयारी की गई है।
इससे पूर्व पटना हवाई अड्डा पहुंचने पर शरद के समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर हालांकि जद (यू) के कार्यकतार्ओं की संख्या कम दिखी। शरद के समर्थकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस मौके पर बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम भी शरद के साथ दिखाई दिए। जद (यू) ने शरद के इस दौरे से किनारा कर लिया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।