हिमाचल प्रदेश में हुए भूस्खलन में तकरीबन 50 लोगों के बह जाने की खबर है। न्यूज एजंसी से बात करते हुए डिप्टी कमिशनर संदीप कदम ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। परिवहन मंत्री जे एस बालि ने कहा है कि लगभग 50 लोगों की मौत हो सकती है। उन्होंने बताया कि दो बस जिनमें पता नहीं कितने लोग थे वह भूस्खलन के बाद गिरे मलवे में दबी गईं। यह हादसा शनिवार देर रात को हुआ था। हल्की बारिश की वजह से बचाव कार्य में रुकावट आ रही है। यह घटना मंडी जिले से पढार गांव के कोटरूपी कस्बे में पास हुआ। वहां आर्मी और एनडीआएफ के लोगों को बुला लिया गया है। पुलिस, होम गार्ड औ र बाकी लोग बचाव कार्य में पहले से मदद कर रहे हैं। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने फेसबुक पर भूस्खलन की घटना का जिक्र करते हुए यह लिखा- मंडी जिले के कोटरोपी में रात को बारिश के बाद हुए भूस्खलन में परिवहन निगम की दो बसें भी चपेट में आ गईं। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में करीब 50 लोगों के बह जाने की आशंका है। इनमें एक बस चंबा-मनाली और दूसरी मनाली-कटड़ा है। रात 2 बजे से राहत व बचाव कार्य जारी हैं और मैं खुद लगातार जिला प्रशासन व अन्य संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हूं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेना को भी बुलाया गया है। जल्द ही हेल्पलाइन नंबर इसी स्टेटस पर अपडेट किया जाएगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।