जम्मू-कश्मीर में सेना को बड़ी कामयाबी हिज्बुल कमांडर यासिन समेत दो आतंकी ढेर
(JAMMUandKASHMIR, India) भारतीय सेना ने रविवार को बुरहान वानी के मारे जाने के बाद उसकी जगह लेने वाले हिज्बुल मुजाहिद्दीन के टॉप कमांडर यासिन यातू उर्फ महमूद गज़नवी को मार गिराया है। यासिन को सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा चलाए गए ज्वाइंट ऑपरेशन में साउथ कश्मीर के शौपियां के अवनीरा गांव में मारा गया। यासिन के अलावा उसके दो अन्य आतंकी साथियों उमर मज़ीद और शेख इरफान-उल-हक को भी मार दिया गया है। 15 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में दो जवान भी शहीद हो गए। दोनों जवानों की पहचान महाराष्ट्र के रहने वाले सुमेध वामन और तमिलनाडू के रहने वाले इल्याराजा पी. के रूप में हुई है।
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कश्मीर के आईडी मुनीर खान ने बताया कि हिज्बुल मुजाहिद्दीन के टॉप कमांडर को मार गिराना एक बहुत बड़ी कामयाबी है। यासिन अब तक का सबसे सक्रिय कमांडर था। जहां इस ऑपरेशन को चलाया गया वहां पर इसे पूरा करना बहुत ही कठिन था लेकिन हमें कामयाबी हाथ लगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार ज्वाइंट ऑपरेशन उस समय चलाया गया जब यह सूचना मिली कि हिज्बुल मुजाहिद्दीन और लश्कर-ए-तैयबा के नौ कमांडर, जिसमें यासिन अलताफ अहमद दर शामिल थे, वे अवनीरा गांव में एक बैठक करने वाले हैं। जैसे ही सेना के जवान और पुलिस के गांव में दाखिल होने की सूचना स्थानीय लोगों को लगी तो उन्होंने उनपर पत्थर फेंकना शुरु कर दिया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।