प्रधानमंत्री मोदी ने किया 2022 तक न्यू इंडिया बनाने का आह्वान
(India) स्वाधीनता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। मोदी ने अपने भाषण में भ्रष्टाचार, नोटबंदी, कश्मीर, किसान, जीएसटी, रोजगार और तीन तलाक सहित तमाम अन्य मुद्दों को शामिल करते हुए करते सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और साल 2022 तक न्यू इंडिया बनाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत में ही गोरखपुर त्रासदी का भी जिक्र किया और कहा कि दुख की घड़ी में हर देशवासी साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि 'चलता है' का जमाना अब जा चका है। अब 'बदला है, बदल रहा है और बदल सकता है' का वक्त आ गया है। मोदी ने इशारों में गोरक्षा की आड़ में हो रही हिंसा की आचोलना की और कहा कि देश आस्था के नाम पर हिंसा के रास्ते पर नहीं चल सकता। इसके अलावा मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हुए देश की सेनाओं के सामर्थ्य का बखान कर इशारों में चीन और पाकिस्तान को भी संदेश दिया।लता है' का जमाना अब जा चका है। अब 'बदला है, बदल रहा है और बदल सकता है' का वक्त आ गया है। मोदी ने इशारों में गोरक्षा की आड़ में हो रही हिंसा की आचोलना की और कहा कि देश आस्था के नाम पर हिंसा के रास्ते पर नहीं चल सकता। इसके अलावा मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हुए देश की सेनाओं के सामर्थ्य का बखान कर इशारों में चीन और पाकिस्तान को भी संदेश दिया। बीआरडी अस्पताल में 70 से अधिक बच्चों की मौत पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरे देश को इन बच्चों की मौत और अन्य प्राकृतिक आपदाओं में लोगों की जान जाने का दुख है और पूरे देश की सहानुभूति प्रभावित परिवारों के साथ है। उन्होंने कहा, 'हाल के समय में देश के कई हिस्सों में लोगों को प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ा। जलवायु परिवर्तन का नतीजा है कि कभी-कभी यह प्राकृतिक आपदा संकट लाती है। एक अस्पताल में बच्चों की मौत हो गयी। दुख की घड़ी में सभी देशवासी साथ खड़े हैं। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि ऐसे संकट के समय पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसामान्य की सुरक्षा के लिए कुछ भी करने में हम कमी नहीं रहने देंगे।'

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।