टेरर फंडिंग के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की कार्रवाई जारी है। एनआईए की टीम आज जम्मू-कश्मीर में छापेमारी कर रही है। श्रीनगर, हंदवाड़ा और बारामूला में कुल 12 जगहों पर छापेमारी चल रही है। बारामूला जिले के कुंजर इलाके में अलगाववादी संगठन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से जुड़े जुहूर वताली के रिश्तेदारों के ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है। श्रीनगर में एक कारोबारी के 2 ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है। बता दें कि एनआईए पिछले कुछ महीनों से टेरर फंडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। एजेंसी अब तक इस सिलसिले में कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है तो कुछ को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। अब तक अलगाववादी संगठन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के 7 नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें गिरफ्तार किया गया है उनमें शब्बीर शाह, फारूक अहमद डार उर्फ बिट्टा कराटे, नईम खान, शाहिद-उल-इस्लाम, अल्ताफ फंटूस, मेहराजुद्दीन, अयाज अकबर और पीर सैफुल्ला शामिल हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।