रक्षा प्रवक्ता ने कहा, 'पुंछ सेक्टर में पाक सेना ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे बगैर किसी उकसावे के छोटे हथियारों, स्वचालित हथियारों और मोर्टारों से लगातार गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका करारा जवाब दिया।'
पुंछ के मनकोटे सब-सेक्टर में भी फायरिंग की खबर है।
गौरतलब है कि 13 अगस्त को भी पाकिस्तानी सेना ने कृष्णा घाटी, मनकोटे, नौशेरा और उत्तरी कश्मीर में चार बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था, जिसमें तीन जवान घायल हो गए थे।
12 जुलाई को भी पाक सेना ने कृष्णाघाटी और पुंछ सेक्टर में भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों में भारी गोलीबारी की थी जिसमें जूनियर कमिशंड अधिकारी (जेसीओ) और एक महिला की मौत हो गई थी।
8 अगस्त को भी पाक की ओर से पुंछ में की गई फायरिंग में सिपाही पवन सिंह घायल हो गए थे।
वर्ष 2017 में एलओसी पर पाक की ओर से संघर्ष विराम के उल्लंघन में तेजी के साथ वृद्धि हुई है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।