बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: नौनिहालों को बचाने के लिए स्वच्छता अभियान को बनाए सफल
(DELHI, DELHI) योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इंसेफेलाइटिस से मुक्ति के लिए स्वच्छ उत्तर प्रदेश-स्वच्छ उत्तर प्रदेश अभियान को सफल बनाना होगा। गंदगी को दूर कर हम इस बीमारी से अपने नौनिहालों को बचा सकते हैं। बीआरडी मेडिकल कालेज में हुई त्रासदी के लिए पूर्ववर्ती सरकार के भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने अभियान की सफलता के लिए आमजन का सहयोग मांगा।
शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता से मस्तिष्क ज्वर, एईएस और जेई से बचाव के लिए स्वच्छ उत्तर प्रदेश-स्वस्थ्य उत्तर प्रदेश अभियान की गोरखपुर में दलित बस्ती अधियारी बाग रामलीला मैदान से बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरूआत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2 अक्तूबर 2014 को देश में स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत कर स्वच्छ भारत, स्वस्थ्य भारत और समर्थ भारत की साकार परिकल्पना रखी थी। प्रदेश में मार्च 2017 में भाजपा की सरकार बनी, तभी से स्वच्छ उत्तर प्रदेश, स्वस्थ्य उत्तर प्रदेश और सुंदर उत्तर प्रदेश बनाने की परिकल्पना को साकार करने की कोशिशे जारी हैं। उन्होंने कहा कि यूं तो विशेष अभियान 17 अगस्त से 25 अगस्त तक संचलित हो रहा लेकिन यह सदैव चलता रहेगा। उन्होंने अभियान की अनौपचारिक शुरूआत में देरी के लिए किसान ऋण मोचन योजना की व्यवस्तता का हवाला भी दिया

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।