शाह ने पार्टी के पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा '330 सांसदों के साथ हमारे पास केंद्र में बहुमत है और अलग-अलग राज्यों में हमारे 1,387 विधायक हैं। भाजपा अभी अपने चरम पर है लेकिन समर्पित कार्यकर्ताओं का मानना है कि हमें अभी आगे और लंबा रास्ता तय करना है। हमें इस दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ना चाहिए कि 40-50 सालों तक सत्ता में रहकर देश में बड़े बदलाव लाने हैं।'
अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार सुबह नौ बजे विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।