मौके पर कितने ही लोग लहूलुहान हालत में पड़े नजर आ रहे हैं। चीख-पुकार मची है। मेरठ से राहत एवं बचाव दल मौके पर रवाना हो गए हैं।
दुर्घटना करीब 6 बजे खतौली स्टेशन से आगे जगत कालोनी में हुई। कुछ ही देर पहले ट्रेन खतौली स्टेशन से आगे को रवाना हुई थी। जगत कालोनी के बीच पहुंचते ही ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कई बोगियां एक दूसरे पर चढ़ गईं।
सूचना पर मुजफ्फरनगर के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी राहत टीमों के साथ मौके पर पहुंचकर बचाव में जुट गए हैं। मेरठ से भी टीमें मौके पर भेज दी गई हैं। तमाम घायलों को आसपास के अस्पतालों में भेजा गया है। चश्मदीदों ने ट्रेन दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की बात कही है। यात्री बोगियों के बीच फंसे नजर आ रहे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।