मुजफ्फरनगर ट्रेन हादसा: अधिकारियों को प्रभु का निर्देश, शाम तक बताओ दोषी कौन
(India) उत्कल एक्सप्रेस के हादसे का शिकार हो जाने के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु एक बार फिर निशाने पर आ गए हैं। हादसे के लिए रेलवे की लापरवाही को जिम्मेदार बताते हुए विपक्ष प्रभु का इस्तीफा मांग रहा है, लेकिन इस्तीफे के सवाल पर चुप्पी साधे रेल मंत्री ने अपने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे किसी भी हाल में आज शाम तक इस मामले में जवाबदेही तय करें। प्रभु ने घटना की जांच के आदेश शनिवार को ही दे दिए थे। उन्होंने कहा था कि वह खुद हालात पर नजर बनाए हुए हैं और किसी तरह की चूक का पता चलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।