शिक्षामित्र आंदोलन: लखनऊ की सड़कों पर उतरे हजारों शिक्षामित्र,धारा 144 हुयी लागू
(Lucknow, Lucknow) यूपी के शिक्षामित्रों का लखनऊ में प्रदर्शन शुरू हो गया है। शिक्षामित्रों ने जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सत्याग्रह की शुरुआत की। सुरक्षा के मद्देनजर धारा 144 लगा दी गई है। कई जिलों से हजारों की तादाद में शिक्षा मित्र लक्ष्मण मेला स्थान पर पहुंच चुके हैं।
लखनऊ में होने वाले सत्याग्रह को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। स्थानीय रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। बताया जा रहा है कि अधिकतर शिक्षा मित्र रविवार देर शाम ही लखनऊ पहुंच गए हैं। प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ल ने बताया कि दो हजार से अधिक शिक्षा मित्र लखनऊ निकल चुके हैं। अधिकतर निजी वाहनों से गये हैं।
आजमगढ़ में संयुक्त शिक्षा मित्र संघर्ष समिति के संयोजक हरेंद्र सिंह, देवसी प्रसाद यादव ने कहा कि जिला मुख्यालय पर सत्याग्रह आंदोलन का कल अंतिम दिन था।
अभी नहीं तो कभी नहीं नारे के साथ लक्ष्मण मेला पार्क में अनिश्चितकाल के लिए धरना के लिए डटे रहना होगा। जब तक मांग पूरी हो जाती है,तब तक लखनऊ से वापस नहीं होना है।
अमरोहा जिले में शनिवार को शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा आंदोलन के तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम खून से चिट्ठी लिखी तथा कटोरा लेकर सड़क उतर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर भीख मांगी। इससे पूर्व सुबह के समय शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय पर तालाबंदी कर गेट पर धरना दिया था। सोमवार से शिक्षामित्र लखनऊ मुख्यालय पर धरना देंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।