खुशखबरी: दुर्गापूजा से छठ तक यहां चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें,जानिए कौनसी
(DELHI, DELHI) दुर्गापूजा से छठ तक ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ेगी। इसके मद्देनजर टाटानगर स्टेशन होकर दुर्गापूजा से छठ तक हावड़ा-मुंबई और ओडिशा-दिल्ली मार्ग पर छह जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। कुछ ट्रेनों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है, लेकिन इनका फेरा अक्तूबर तक बढ़ाया गया है। यात्रियों को सीट देने के लिए स्लीपर, थर्ड एसी और जनरल कोच लगाने का आदेश दिया गया है।
22 सितंबर से वेटिंग : टाटानगर से बिहार, दिल्ली, मुंबई और चेन्नई की ट्रेनों में 22 अगस्त से पूजा के यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। साउथ बिहार, पुरुषोत्तम, एलेप्पी, गीतांजलि समेत लंबी दूरी की अन्य ट्रेनों की स्लीपर और थर्ड एसी कोच में वेटिंग 70 है।
ये हैं छह स्पेशल ट्रेनें : शालीमार-जयपुर, टाटा-कांचीगुड़ा, टाटा-विशाखापट्टनम, संतरागाछी-राजकोट, संतरागाछी-जबलपुर एवं संतरागाछी-पुणे एसी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों को अक्तूबर तक चलाने का आदेश जुलाई में जारी हो चुका है।
सात ट्रेनों में लगेंगी अतिरिक्त बोगियां : रेलवे बोर्ड ने टाटानगर से छपरा, यशवंतपुर, विशाखापट्टनम और अमृतसर में थर्ड एसी कोच और टाटा स्टील, हावड़ा इस्पात और शालीमार-भुज एक्सप्रेस में अक्तूबर तक एक-एक जनरल बोगी बढ़ाने का आदेश दिया है।
छठ में होती है सबसे ज्यादा दिक्कत : छठ के दौरान बिहार और यूपी जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को सीट की दिक्कत होगी। टाटा-छपरा, साउथ बिहार और बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस में अभी से वेटिंग 100 से ज्यादा है। हालांकि टाटानगर से छठ में स्पेशल ट्रेन चलती है, लेकिन बिहार होकर दिल्ली जा रही ट्रेनों में छठ के लिए कंफर्म टिकट आज भी नहीं मिल रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।