मानहानि केस में बैकफुट पर अरविंद केजरीवाल, दिल्ली HC में मांगी माफी
(DELHI, DELHI) दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बैकफुट आते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहे मानहानि केस में माफी मांग ली है। c

बता दें कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में अवतार सिंह भड़ाना ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था। इसके साथ ही एक करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग भी की थी।

आरोप लगाने के बाद कानूनी दिक्कतों का सामना कर रहे केजरीवाल ने अवतार सिंह भड़ाना से लिखित मे माफी मांगी है। माफी मांगने के दौरान उन्होंने तर्क दिया है कि उन्होंने अपने सहयोगी के बहकावे में आकर अवतार भड़ाना के खिलाफ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया था।

जानें पूरा मामला

यहां पर बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने पूर्व लोकसभा सांसद अवतार सिंह भड़ाना के संबंध में 31 जनवरी 2014 को एक आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भड़ाना देश के सबसे भ्रष्ट व्यक्तियों में से एक हैं।
केजरीवाल की टिप्पणी को लेकर अवतार सिंह ने कहा था कि इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। इतना ही नहीं उन्होंने केजरीवाल को तत्काल लीगल नोटिस भेज कर अपने बयान को वापस लेने व माफी मांगने की मांग की थी। वहीं अरविंद केजरीवाल की ओर से जवाब देने को लेकर बहुत बेरुखी दिखाई गई थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।