लीक डिटेक्टर सेंसर में एक नैनो मैटेरियल फिल्म लगी है जो एलपीजी के लिए सेंसेटिव होती है। जैसे ही गैस लीक होती है, इस फिल्म की रजिस्टेंस बदल जाती है और अलार्म बजने लगता है। डॉ. वीके जैन बताते हैं कि अब अधिकतर घरों में पीएनजी की सप्लाई हो रही है। इसे देखते हुए पीएनजी गैस लीकेज डिटेक्टर सेंसर पर भी काम किया जा रहा है। एलपीजी लीक डिटेक्टर सेंसर की पेट्रोलियम कंपनियों ने सराहना तो की है, लेकिन कहती हैं कि वे सिर्फ यूजर हैं। अगर कोई कंपनी बड़ी संख्या में उत्पादन (बल्क प्रोडक्शन) करती है तो वे इसे एलपीजी उपभोक्ताओं तक पहुंचाएंगी। डॉ. वीके जैन कहते हैं कि हमारी कई कंपनियों से बल्क प्रोडक्शन के लिए बातचीत चल रही है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।