प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक साथ लगातार तीन बार तलाक बोलने की प्रथा पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से महिलाओं की दशा सुधरेगी। पीएम मोदी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मुस्लिम महिलाओं को समानता मिलेगी और साथ ही फैसला उन्हें सशक्त बनाएगा। वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला मुस्लिम महिलाओं के लिए स्वाभिमान पूर्ण एवं समानता के एक नए युग की शुरुआत है और भाजपा मुस्लिम महिलाओं को मिले उनके अधिकारों और सम्मान को संकल्पवान 'न्यू इंडिया" की ओर बढ़ते कदम के रूप में देखती है।
महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक अच्छा फैसला है और लैंगिक समानता और न्याय की ओर एक कदम है। वहीं सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि फैसला हमारे पक्ष में है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। सीएम योगी ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर हमेशा अपना रुख अदालत में साफ किया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।