गुरमीत राम रहीम पर फैसला आज
(India)
बाबा राम रहीम पर आज फैसला आएगा। राम रहीम के हजारों की संख्या में भक्त पंचकुला पहले ही पहुंच चुके हैं। पुलिस को भीड़ के हिंसक होने की आशंका है। पंचकुला में मौजूद ज्यादातर समर्थकों के हाथ में डंडे आदि भी हैं। पुलिस ने भीड़ को काबू करने की पूरी कोशिश की लेकिन कुछ हुआ नहीं। लोग जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं वे वहां से हटने को तैयार नहीं थे। बाबा राम रहीम पर सीबीआई कोर्ट फैसला देगी। बाबा राम रहीम पर एक साध्वी ने बलात्कार का आरोप लगाया था। 2002 मई में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाते हुए डेरे की एक साध्वी ने गुमनाम पत्र प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भेजा था। इसकी एक प्रति पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को भी भेजी गई। वाजपेयी ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।