डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह रेप केस में दोषी करार, पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में फैसला
(HARYANA, HARYANA) डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह दोषी करार दिये गए हैं। रेप केस में पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट ने उन्हें दोषी पाया है। अब उनको 28 अगस्त को सजा सुनाया जाएगा। फिलहाल उन्हें कोर्ट से सीधे जेल ले जाया गया है। उधर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने फैसले से पहले ही बताया था कि जो भी फैसला हो हर स्थित से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था तैयार कर लिया गया है।

देर रात गुरमीत राम रहीम ने मिलने पहुँचे पंचकुला के पुलिस आयुक्त को आश्वासन दिया कि उनके भक्तों पर कोई बल प्रयोग की कार्रवाई न करें, वो शांति बनाये रखेंगे और प्रतिबंधित क्षेत्र में आगे नहीं जाएँगे। इसके बाद रात की सख़्त कार्रवाई रोक दी गई। डेरा समर्थकों में महिलाओं की भी भारी संख्या है। सभी ने सड़कों और ग्रीन बेल्ट पर ही डेरा डाल रखा है। सभी सतर्क हैं। फ़िलहाल शांति बरक़रार है किंतु ख़ौफ़ का माहौल बना हुआ है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।