भारतीय रिजर्व बैंक ने जारी किये 200 और 50 के नए नोट ...
(DELHI, DELHI) भारतीय रिजर्व बैंक ने आज यानि शुक्रवार को 200 रुपए और 50 रुपए का नया नोट जारी कर दिया है। आज सुबह से ही एटीएम में 200 और 50 रुपए के नोट लेने के लिए लंबी कतार लगी है। इन नोटों के लोगों को 2000 रुपए के नोट को खुल्ले कराने वाली परेशानी से थोड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि बुधवार को ही वित्‍त मंत्रालय ने 200 रुपए के नए नोट को अधिसूचित किया था। इस 200 रुपए के नोट को भी 500 और 2000 के नोटों की तरह की नए डिजाइन और आकार में बनाया गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।