तेजस्वी का मोदी से सवाल, तीन साल बीतने के बाद अच्छे दिन कहां हैं?
(India)
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर से बुलाई गई विपक्षी पार्टियों की महारैली में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही निशाने पर रहे। लालू के बेटे और बिहार के पूर्व डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव के बाद यूपी के पूर्व सीएम और एसपी नेता अखिलेश यादव ने भी पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश पर तीखा हमला किया। तेजस्वी से एक अदम आगे बढ़ते हुए अखिलेश ने उन्हें ‘डीएनए वाला चाचा’ करार दिया। साथ ही मोदी सरकार से पूछा कि तीन साल बीतने के अच्छे दिन कहां हैं? अखिलेश ने कहा कि देश के गरीबों और किसानों को मोदी सरकार से पूछना चाहिए कि अच्छे दिन अभी तक क्यों नहीं आए। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन की बात करने वाले अब न्यू इंडिया की बात करने लगे। बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने हाल ही में बिहार आए मोदी को लेकर अखिलेश ने तंज कसा। नीतीश को निशाने पर लेते हुए अखिलेश ने कहा कि जब पीएम आए तो दोनों ने एक रंग का कुर्ता पहन रखा था। अखिलेश ने पूछा कि जिस मदद का ऐलान किया जा रहा है, उसका जमीन पर असर क्यों नहीं दिख रहा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।