डेरा प्रकरण : दोपहर 2.30 बजे राम रहीम को सजा सुनाई जाएगी..CBI करेगी उम्र कैद की मांग
(DELHI, DELHI) साध्वी के साथ यौन शोषण में दोषी डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को आज यानि सोमवार को सजा सुनाई जाएगी. इसके लिए पंचकूला से सीबीआई स्पेशल कोर्ट के जज जगदीप सिंह को विशेष विमान में पूरी सुरक्षा के साथ रोहतक की सुनारिया जेल लाया जाएगा. जेल में ही अदालत लगेगी और एक बार बचाव पक्ष की दलील सुनने के बाद दोपहर 2.30 बजे राम रहीम को सजा सुनाई जाएगी.

25 अगस्त को अदालत के फैसले के बाद हुई हिंसा आज फिर से न भड़के इसको देखते हुए पंजाब—हरियाणा समेत 6 राज्यों में हाईअलर्ट जारी किया गया है. हरियाणा के सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है. सिरसा, पंचकूला और रोहतक में इंटरनेट सेवाओं को भी 29 अगस्त सुबह 11:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं. रोहतक में किसी भी उपद्रवी को देखते ही गोली मारने के आदेश भी जारी किए गए हैं.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।