महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई दूरंतो एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतरे। घटना में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। आलनगांव-वासिंद के बीच कल्याण के पास हादसा हुआ है। रेसक्यू टीम मौके पर पहुंच चुकी है। हादसा सुबह 6 बजे के करीब हुआ। ज्यादातर लोग उस वक्त सो रहे थे। रेलवे के एक अन्य अधिकरी ने कहा कि यह दुर्घटना सुबह छह बजकर 35 मिनट पर आसनगांव रेलवे स्टेशन के पास हुई। ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा बचाव दल इंजीनियरिंग कर्मचारियों वाली दुर्घटना राहत ट्रेन के साथ मौके पर पहुंच रहा है।’’ उन्होंने कहा कि रेल के पटरी से उतर जाने के कारण इस रास्ते पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। जस्टिन राव नामक एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘‘इंजन के साथ कम से कम छह डिब्बे पटरी से उतर गए। हम समझ ही नहीं पाए कि हुआ क्या है। कुछ लोग शौचालयों में फंसे थे और उन्हें साथी यात्रियों ने खिड़की के शीशे तोड़कर बचाया।’’ उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं क्योंकि घटना के डेढ़ घंटे बाद भी कोई राहत दल उन तक नहीं पहुंच पाया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।