इसपर अरुण जेटली ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी के नेताओं ने उनके खिलाफ डीडीसीए में भ्रष्टाचार करने को लेकर गलत मकसद से एक माहौल बना दिया था। जिसके कारण सभी को यह लगने लगा कि उन्होंने सच में ही भ्रष्टाचार किया है। जिरह के दौरान एक ही सवाल पूछे जाने पर कई मौकों पर केजरीवाल और अरुण जेटली के वकीलों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुईं। कुल पांच अखबारों में छपी खबरों को दिखाकर जेटली से एक ही तरह के सवाल पूछे गए। इस पर उन्होंने कहा कि अखबारों में छपी खबर में उनके बयानों का अंश लिया गया है। इसके लिए अखबारों के संपादकों से सवाल पूछे जाएं। जिरह के दौरान पूछा गया कि आपकी पार्टी के सांसद कीर्ति आजाद ने भी प्रेसवार्ता कर आप पर डीडीसीए में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसपर कहा गया कि आजाद भाजपा से निष्कासित किए जा चुके हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।